बंद-द्वार की सांकल खोलने के लिए लल्दय ने क्या उपाय सुझाया है?

बंद द्वार की सांकल खोलन के लिए कवियत्री ने निम्नलिखित उपाय अपनाने का सुझाव दिया है-

1- मनुष्य को सांसारिक विषयों अर्थात् भोग-उपभोग में न अधिक लिप्त रहना चाहिए और न इनसे पूर्णतः विमुख होना चाहिए। उसे बीच का रास्ता अपनाकर अपना जीवन संयमपूर्ण तरीके से जीना चाहिए।


2- मनुष्य को सभी प्राणियों को समान दृष्टि या समान भाव से देखना चाहिए। ऐसा करने से वह सारी दुनिया के लिए अपने ह्रदय के द्वार खोल सकता है|


3- प्रभु की सच्ची भक्ति करनी चाहिए। मनुष्य को अपनी इन्द्रियों पर संयम रखने के अभ्यास करना चाहिए|


7